फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three people including a young man missing from different places

अलग-अलग जगहों से एक युवक सहित तीन लोग

Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three people including a young man missing from different places
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग जगहों से एक युवक सहित तीन लोग लापता हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरा निवासी बरेन सिंह ने कहा है कि उनका बेटा प्रशांत बारहवीं कक्षा का छात्र है। 27 जून को वह अपने काम पर गए हुआ था। शाम को घर लौटे तो बताया कि प्रशांत सुबह नौ बजे उनको खाना देने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर प्रशांत की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। कुंड चौकी पुलिस ने बरेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की है।
गांव बोलनी निवासी संजू देवी ने कहा है कि करीब छह वर्ष पहले उनके पति शत्रुघन घर से गए थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे थे। करीब तीन साल पहले अचानक वापस लौट आए थे और बीस दिन तक घर में ही रहे। इस दौरान उन्होंने न तो किसी से बात की और न ही कुछ बताया। बीस दिन बाद फिर घर से चले गए और वापस लौट कर नहीं आए। महिला ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दी। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव दिदोली निवासी मोहित ने कहा है कि वह अपने बड़े भाई अनूप के साथ 29 जून को जमीन के कागजात तैयार कराने के लिए डहीना गए थे। कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बाद अनूप ने उन्हें घर वापस भेज दिया, लेकिन खुद नहीं लौटे। शाम तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश की। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी अनूप का कुछ पता नहीं लग पाया। जाटूसाना थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनूप की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed