फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three people died in Road accident in Rewari

Accident in Haryana: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 लोगों की मौत, सामने से दो कारों की भिड़ंत

Sun, 29 Jan 2023 09:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 09:11 AM IST
सार

रेवाड़ी में दो कारों की जोरदार भिड़ंत में एक ही गांव के 3 लोगों की मौत हो गई व 7 घायल हो गए। कोसली-कनीना मार्ग पर गांव गुर्जरवास टोल प्लाजा के पास शनिवार रात हुआ हादसा। एक कार के सवार लोग विवाह समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा है।

विज्ञापन
Three people died in Road accident in Rewari
अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में कोसली-कनीना मार्ग पर गांव गुर्जरवास टोल प्लाजा के पास शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे हुए दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों कार चालकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराया गया है। कोसली पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को रतनथल गांव विक्रम की बेटी की ससुराल कनीना में विवाह समारोह था। इसमें शामिल होने के बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार कनीना रोड पर स्थित गांव गुर्जरवास टोल प्लाजा के पास पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कारों में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकलवाकर रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पहली कार के चालक रतनथल निवासी नरेश (23) व पवन (40) तथा दूसरी के कार चालक जिला झज्जर के वाजिदपुर टप्पा बिरोड़ निवासी प्रवीण (28) को मृत घोषित कर दिया,
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हादसे में रतनथल निवासी रितिका (7), पुनीत (30), मयंक (6), विक्रम, अनिल, दीपांशु (11) व सचिन घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोसली थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed