{"_id":"61cdf8928abd4a67803b90bd","slug":"three-more-corona-infected-found-increased-risk-rewari-news-rtk6343573163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के तीन और संक्रमित मिले, बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के तीन और संक्रमित मिले, बढ़ा खतरा
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। जिले में वीरवार को कोरोना के तीन और केस सामने आए हैं। इनमें दो रेवाड़ी और 1 केस बावल में मिला है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 1606 सैंपल लिए गए, जिसमें 1444 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इससे पहले जिले में 17 दिसंबर को कोरोना का एक केस आया था। उधर, केस मिलने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि तीनों में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। उनके सैंपल चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं।
जिले में आखिरी बार 17 दिसंबर को एक पॉजिटिव केस मिला था। अब वे पूरी तरह स्वस्थ है। इससे पहले दो माह तक रेवाड़ी में पॉजिटिव केस शून्य रहे। 21 अक्तूबर को कोरोना के 4 केस मिलने के बाद केस शून्य पर पहुंच गए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 से अब तक जिले में 20 हजार 273 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें 20012 लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही 258 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है।
1444 लोगों की रिपोर्ट पेडिंग
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के साथ ही सैंपलिंग भी बढ़ा दी है। वीवार को भी जिले में 1606 सैंपल लिए गए। साथ ही 1444 लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित चल रही है। वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। खास बात यह है कि रेवाड़ी जिले की 100 प्रतिशत आबादी को पहली डोज लग चुकी है। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिन्हें अभी दूसरी डोज लगनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज लगाने के लिए अगले एक सप्ताह तक वैक्सीनेशन कैंप बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
--------------------------------------------
दिनांक सैंपलिग हुई रिपोर्ट लंबित
30 दिसंबर 1606 1444
29 दिसंबर 1568 1449
28 दिसंबर 1,939 1789
27 दिसंबर 1,588 1,333
26 दिसंबर 1,412 1,287
25 दिसंबर 1,425 1,318
24 दिसंबर 1,241 1,008
23 दिसंबर 1,729 1,587
22 दिसंबर 1,678 1,282
21 दिसंबर 1,678 1,411
20 दिसंबर 1,868 1,588
--------------------------------
संक्रमण दर : 3.85 प्रतिशत
फेटलिटी रेट: 1.27 प्रतिशत
रिकवरी दर : 98.71 प्रतिशत
-------------------------
वैक्सीन अपडेट
लाभार्थी कुल पहली डोज कुल प्रतिशत कुल दूसरी डोज कुल प्रतिशत
हेल्थकेयर वर्कर 6684 101.24 6478 98.12
फ्रंटलाइन वर्कर 8039 109.03 7783 105.56
18 से 44 आयुवर्ग 448121 99.56 342986 76.20
45 व इससे ऊपर 140528 93.67 115805 77.19
60 वर्ष से ऊपर 108602 108.58 89071 89.05
----------------------------------
कुल लाभार्थी 700141
कुल पहली डोज 711974-101.69 प्रतिशत
कुल दूसरी डोज 562123 - 80.29 प्रतिशत
कुल डोज 1274097
पुरुषों को लगी वैक्सीन 694397
महिलाओं को लगी वैक्सीन 579328
---------------------------------------
कोट
जिले में वीरवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ओमिक्रॉन के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मरीजों के सैंपल चंडीगढ़ भेजे जाएंगे। उसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोविड नियमों के पालन करने की दी जा रही है। साथ ही कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोग समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। यही कोरोना से बचाव का माध्यम है।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी
-----------------------------------------
आज 48 स्थानों पर 13450 को लगाई जाएगी कोरोना से बचाव की वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 48 अलग-अलग स्थानों पर 13450 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेड्यूल अनुसार 59 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। वहीं, सभी 48 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिले के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी सेंटर, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, कोसली, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी।