फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three friends beat a young man to death with sticks.

Rewari News: तीन दोस्तों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक को मार डाला

Fri, 03 Oct 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three friends beat a young man to death with sticks.
फोटो : 55शिकायत दर्ज करवाते मृतक के परिजन। संवाद
रेवाड़ी। शहर के आदर्श नगर मुहल्ले में दशहरे के दिन सुबह तीन युवकों ने श्मशान घाट में लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर अपने दोस्त आदर्श नगर निवासी मृतक जगमोहन (41) की हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वीरवार की सुबह तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और जगमोहन को अपने साथ ले गए। वे उसे पास के श्मशान घाट पर ले गए जहां लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर कर जगमोहन की हत्या कर दी। जगमोहन के हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। चारों आपस में दोस्त थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद जगमोहन को ट्रॉमा सेंटर में खुद भर्ती कराया और वहां से फरार हो गए। डॉक्टरों ने जगमोहन को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

परिजनों ने बताया कि हमलावर नशेड़ी हैं और आए दिन मोहल्ले में विवाद करते रहते है। तीनों युवक इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के दिन भी वे नशे की हालत थे। इस बात को लेकर पहले भी लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन उन्होंने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया। आरोप है कि बीच बचाव करने आए मृतक की लड़कियों के साथ भी मारपीट की गई थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगमोहन की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे बेसहारा हो गए हैं और लगातार रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर जगमोहन की जान ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कहा कि नशे की लत और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त युवकों के कारण समाज में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि पुलिस ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे और इलाके में नशे के धंधे पर रोक लगाए।


वर्जन
मृतक जगमोहन के परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट चुकी है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमला क्यों किया गया, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।-विद्यासागर, प्रभारी, थाना रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed