फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three day yoga training program will start from tomorrow

Rewari News: तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम कल से होगा शुरू

Sun, 25 May 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three day yoga training program will start from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साथ 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए आयुष विभाग की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 मई से शुरू किया जाएगा।
कार्यवाहक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए आयुष विभाग की ओर से जिले में 26 से 28 मई तक योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तर पर राव तुलाराम स्टेडियम में सुबह 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।
योग प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉ. राकेश छिल्लर, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों की ओर से सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीआई को दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. सोनी ने बताया कि 4 जून से 6 जून तक सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 जून से 14 जून तक जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य, एनसीसी कैडेट, स्काउट आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य उपयुक्त स्थानों पर तीन दिन तक शिविर लगाकर प्रशिक्षण देंगे। 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed