फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves took away the bike from the accident site of the injured youth

हादसे में घायल युवक की दुर्घटनास्थल से बाइक उठा ले गए चोर

Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away the bike from the accident site of the injured youth
गढ़ी बोलनी रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के पास सड़क हादसे में घायल युवक की बाइक चोर उठा ले गए। कसौला थाना पुलिस ने घायल युवक के दोस्त की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रालियावास निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मूलरूप से गुजरात निवासी आकाश मिश्रा एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर तीन साल से सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों को नवोदय स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए उनकी निशुल्क तैयारी कराते हैं। 18 सितंबर को वह अपनी बाइक से एनएच-8 की तरफ जाते समय गढ़ी बोलनी रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के नीचे फिसलने से घायल हो गए थे। पुलिस को फोन करने के बाद उसने उसे भी हादसे के बारे में जानकारी दी। दिल्ली में होने के कारण वह गांव से ललित व दीपक को भेजा, लेकिन उनके सरकारी अस्पताल पहुंचने से पहले उसे रेफर कर दिया गया था। दोपहर बाद अस्पताल में आकाश से मिलने के बाद बाइक देखने के लिए घटनास्थल पहुंचा तो वह वहां से गायब थी। आसपास पता करने पर भी बाइक का पता नहीं लगा। कसौला व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भी बाइक के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed