{"_id":"63387b41a337b30156416f12","slug":"thief-agile-and-police-dull-cash-and-jewelry-stolen-in-lisan-village-model-town-rewari-news-rtk6596620123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर चुस्त और पुलिस सुस्त, लिसान गांव-मॉडल टाउन में नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर चुस्त और पुलिस सुस्त, लिसान गांव-मॉडल टाउन में नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
गांव ड्योढई में चोरी के बाद खुली अलमारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने एक ही रात लिसान गांव और मॉडल टाउन शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने लिसान गांव के एक घर से 1.32 लाख नकद व लाखों के गहने व दूसरे घर से लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया गया है। उधर, माडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव ड्योढ़ई में दो कमरों का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये की नकदी व करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लिसान के अशोक ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात वह स्वयं अपने घर में सो रहा था। उसके पुत्र यादवेंद्र व उसकी पत्नी दोनों इस मकान की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर घर में घुसे और छत पर बने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के एक जोड़ी कड़ा, सोने का एक हार, सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की एक अंगूठी व एक जोड़ी पाजेब चुराकर भाग गए। बाद में उन्होंने एक कमरे में रखे संदूक को भी उठा ले गए, जिसमें 60 हजार रुपये, सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक बाली, चांदी की एक जोड़ी पाजेब व 4 चूड़ियां थीं। शनिवार की सुबह अशोक को पता चला कि उसके पड़ोस में रूपेश के घर में भी चोरी हुई है। उसके घर से भी चोर हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। तलाश करने पर अशोक के घर से चोरी हुआ लोहे का संदूक बाबा ईश्वर पुरी के दरवाजे के सामने मिला। डहीना चौकी पुलिस दोनों वारदात की जांच में जुटी है। खोल थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घटना स्थलों का निरीक्षण किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
11 दिन बाद भी नहीं उठा वारदात से पर्दा
गांव ऊंचा निवासी बीएसएफ के जवान नरेश घर से 23 सितंबर की रात को चोरी कर ली गई थी। वहीं इसी रात को सूबेसिंह व शिवलाल की दुकान के अलावा महिला रतनी देवी के घर का भी ताला टूटा हुआ था। चोरों ने नरेश के घर से 7 ग्राम का मंगल सूत्र, चैन सोने की 24 तोला, कड़ा सोने का 3 तोला, पाजेब चांदी की 250 ग्राम, सटका (तागड़ी), चांदी का गिलास, चांदी की चम्मच व 70 हजार रुपये गायब मिले। इसी गांव सुबेसिह की परचून के सामान की दुकान से किराने का समान चोरी कर लिया गया व रतनी के घर, शिवलाल की दुकान से चोरी व ताले टूटे हुए टूटे मिले। रतनी के घर से सोने के आभूषण व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई है। वहीं रोहताश के मकान में भी चोरी हुई है।
विज्ञापन
बाहर से बंद कर दी थी कमरे की कुंडी, फिर की आराम से चोरी
जानकारी के अनुसार गांव ड्योढ़ई निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने परिवार सहित एक कमरे में सो रहा था। रात को चोरों ने उसके कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। उसके बाद चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 20 हजार रुपये की नकदी एवं पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह करीब चार बजे दिनेश ने अपने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद उसने अपने पड़ोसियों को फोन कर दरवाजा खुलवाया। कमरे का सामान बिखरा पाकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी माडल टाउन रणसिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात से लोगों में पुलिस के प्रति रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
पिछले कई दिनों से चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इसे लेकर लोगों में भारी रोष है। उनका कहना है कि पुलिस वारदात पर ध्यान नहीं दे रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए। ताकि लोग और उनके सामान सुरक्षित हो सकें।