फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   They gave an assistant production manager a lift in their car, made him transfer money to their account, and drove him around for two hours.

Rewari News: सहायक प्रोडक्शन मैनेजर को कार में लिफ्ट दे खाते में रुपये ट्रांसफर कराए, दो घंटे तक घुमाते रहे

Sat, 27 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
They gave an assistant production manager a lift in their car, made him transfer money to their account, and drove him around for two hours.
पीड़ित सोनू कुमार
रेवाड़ी। जिले में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने की घटनाएं हो रही हैं। बीते 23 जून को बावल स्थित एक कंपनी के सहायक प्रोडक्शन मैनेजर को कार सवारों ने पहले लिफ्ट दिया और बाद में उनको गाड़ी में बंधक बनाकर लूटपाट की। कारसवार बदमाशों ने प्रोडक्शन मैनेजर से खाते में रुपये ट्रांसफर कराए और उनके मोबाइल फोन के सिम कार्ड को तोड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन

पीड़ित राजस्थान के कोटपुतली के गांव दहमी निवासी सोनू कुमार ने बताया कि वह बावल की एक कंपनी में सहायक प्रोडक्शन मैनेजर हैं। 23 जून को वह कंपनी के काम से खरखौदा गए थे। बावल के बनीपुर चौक से घर जाने के लिए रात 8 बजे एक कार सवार ने लिफ्ट दिया। उसमें पहले से 3 लोग सवार थे। 2 आगे और एक पीछे बैठा था।
विज्ञापन

कार में बैठने के बाद जैसे ही गाड़ी लॉक की तभी आगे चालक के पास बैठा व्यक्ति पीछे आ गया। धमकी देते हुए उसने पूरा सामान देने को कहा। उन्होंने अपना पर्स दे दिया। इसमें 500-600 रुपये, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, डीएल और कंपनी के दस्तावेज थे। आरोपियों ने मेरा फोन चेक किया और खाते में पड़े पूरे पैसे ट्रांसफर करने का प्रयास किया जिसमें से 6 हजार 999 रुपए ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ा बॉर्डर फ्लाइओवर के पास अपने किसी परिचित से 20 से 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। आरोपियों ने कंपनी का लैपटॉप सहित कपड़ों को छोड़कर पूरा सामान ले लिया। जब छोड़ने को कहा तो आरोपियों ने अपने परिवार वालों से और पैसे ट्रांसफर करवाने को कहा। मैंने अपने भाई को फोन लगाया। मेरी आवाज सुनकर वह अनहोनी को भाप गए और अपने संपर्क के लोगों को इसकी जानकारी दी।
जब मेरे पास फोन आने शुरू हुए तो आरोपियों ने मेरे मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालकर उसे चबा कर क्षतिग्रस्त कर दिया और फोन को तोड़ दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मुझे इधर-उधर घुमाने के साथ मारपीट करते रहे। करीब 10 बजे बालावास नहर के पास छोड़कर मेरा पूरा सामान लेकर भाग गए। राहगीर की मदद से किसी प्रकार घर पहुंचे। अगले दिन कंपनी पहुंचने के बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी।

पहले भी आ चुके हैं लूट के मामले

हिसार के बूढ़ाखेड़ा (उकलाना) निवासी संजय ने बताया था कि वह बिजली मैकेनिक हैं। मानेसर में ठेकेदार के पास काम करते है। 23 जून की रात वह मानसेर जाने के लिए 7 बजे घर से चले। रेलवे स्टेशन से ऑटो पकड़कर रात करीब 1.30 बजे धारूहेड़ा फ्लाइओवर के पास पहुंचे जहां पहले से एक व्यक्ति खड़ा था। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। वहां खड़ा व्यक्ति उसमें सवार हो गया। अंदर से मुझे आवाज लगाई, मानेसर चलेगा। जब तक मैं कुछ समय पता, तब तक अंदर बैठे यात्री ने खींचकर मुझे कार में डाल दिया। इसके बाद मुझे अपना पूरा सामान देने को कहा। मेरे मना करने पर मारपीट की। जेब से 3-4 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। फिर मेरा पिन पूछकर दो खातों से 2500 और 4 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद मुझे इधर-उधर घुमाते रहे। नीचे सिर झुका होने के कारण कुछ देख नहीं पाया। मेरे साथ कार में बैठी सवारी से फोन और पर्स छीनने के बाद मारपीट कर उसे छोड़ दिया। आरोपी मारपीट कर रेवाड़ी के पास फेंककर चले गए।


---------
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।-सतीश कुमार, प्रभारी, थाना कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed