{"_id":"69d3fa2bee55a7adfe0d1e8a","slug":"they-celebrated-the-birth-of-their-first-daughter-with-a-well-worship-ceremony-accompanied-by-a-dj-rewari-news-c-198-1-rew1001-236321-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहली बेटी के जन्म पर डीजे के साथ कुआं पूजन कर मनाईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहली बेटी के जन्म पर डीजे के साथ कुआं पूजन कर मनाईं खुशियां
विज्ञापन
गांव रायपुर में पहली कन्या के जन्म पर कुआं पूजने जाती नवजात कन्या की मां व अन्य महिलाएं। स्रोत:
बावल। गांव रायपुर में पहली कन्या के जन्म पर परिजनों ने डीजे के साथ कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित कर बेटी के जन्म का उत्सव मनाया और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।पिता नवीन कुमार ने बताया कि हर घर में एक बेटी का होना जरूरी है। बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके।
उन्होंने बताया कि पहली पुत्री के जन्म की खुशी में गांव के लोगों, रिश्तेदारों और भाईचारे को आमंत्रित कर कुआं पूजन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डीजे पर नाच-गाकर खुशी जाहिर की गई। नवीन कुमार ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा तभी सार्थक होगा, जब समाज में बेटियों का पालन-पोषण बेटों की तरह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा, खेल, नौकरी और अन्य क्षेत्रों में बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में समाज को अपनी सोच बदलनी होगी और बेटियों को बराबरी का सम्मान देना होगा।