{"_id":"67f806b63218d251dc091b1e","slug":"there-was-no-effect-on-water-in-sahibi-barrage-rewari-news-c-198-1-rew1001-217775-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साहबी बैराज में दूषित पानी पर नहीं लग रही लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साहबी बैराज में दूषित पानी पर नहीं लग रही लगाम
विज्ञापन
साहबी बैराज का दृश्य। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव व जिला रेवाड़ी के प्रशासनिक सचिव मोहम्मद शाइन के निरीक्षण के बाद भी लगातार साहबी बैराज में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। अभी तक विभाग की तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
दरअसल, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव और जिला रेवाड़ी के प्रशासनिक सचिव मोहम्मद शाइन ने पिछले सप्ताह मसानी बैराज व जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कालूवास का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी रूप से मसानी बैराज में रसायन युक्त गंदा पानी न डालें, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।
मोहम्मद शाइन ने कहा था कि गंदे पानी का ठहराव खेतों में न हो, इसके लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मसानी बैराज को जाने वाले गंदे पानी की जांच करने के आदेश देते हुए कहा था कि गंदे पानी के कारण किसानों की फसलें खराब न हों। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था संबंधित विभाग करें। उन्होंने कहा कि मसानी बैराज में गंदे पानी की आपूर्ति न हो, इसके लिए उक्त बैराज में आने वाले गंदे पानी का ट्रीटमेंट बेहद जरूरी है।