फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There was a dispute on the question of making Amit the coordinator

Rewari News: अमित को संयोजक बनाने के सवाल पर हुआ था विवाद

Sun, 18 Aug 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute on the question of making Amit the coordinator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के बरेली गांव में शुक्रवार को हुई भाजपा की बैठक में पूर्व पार्षद अमित यादव को चुनाव संयोजक बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ता प्रेमप्रकाश द्वारा सवाल उठाने पर विवाद हुआ था।
इस पर जब विधायक लक्ष्मण यादव ने नाराजगी जताई तो कार्यकर्ता ने विधायक पर उंगली उठाई। कोसली में शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश सचिव रेणू डाबला बैठक लेने पहुंची थीं। कोसली के भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव भी मौजूद थे। इसमें कार्यकर्ता प्रेमप्रकाश ने कहा कि पूर्व पार्षद अमित यादव को किस आधार पर कोसली विधानसभा सीट के लिए चुनाव संयोजक बनाया गया। यह सुनकर विधायक लक्ष्मण यादव को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा अमित को संयोजक संगठन मैंने बनाया है।
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश ने विधायक लक्ष्मण की तरफ अंगुली उठाते हुए कहा कि इलाके में पार्टी का भट्ठा इसी ने बैठाया है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पार्षद सुरेंद्र ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद पार्षद सुरेंद्र माडिया और मंडल अध्यक्ष इंद्र में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों तरफ से थप्पड़-मुक्के चलने लगे। यह हंगामा प्रदेश सचिव रेणु डाबला के सामने हुआ। कार्यकर्ताओं बीच-बचाव के बाद बाद रेणू और लक्ष्मण यादव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed