{"_id":"66abe980600d39f39f081356","slug":"there-was-125-mm-rain-in-nahar-and-123-mm-rain-in-kosli-rewari-news-c-198-1-rew1001-207612-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाहड़ में 125 और कोसली में 123 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाहड़ में 125 और कोसली में 123 एमएम हुई बारिश
Fri, 02 Aug 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी। कोसली में बारिश की वजह से हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में बुधवार की देर रात हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। अनाज मंडी के आसपास की सड़कों पर भी पानी लगा रहा जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में 75.21 एमएम बरसात हुई है। सबसे अधिक बारिश नाहड़ और कोसली क्षेत्र में हुई। नाहड़ में 125 और कोसली में 123 एमएम बारिश हुई।
कोसली में इस सीजन की सबसे अधिक बारिश बुधवार को दर्ज की गई है। कोसली गांव व शहर के लोगों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई। शहर के नाहड़ रोड पर मुख्य रोड पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव कोसली में मठ के सामने वाले रास्ते व पंचायत घर के सामने के रास्ते में गांव का बारिश का पानी जोहड़ ओवरफ्लो होकर आ गया। इसके चलते आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं ओर बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दिनों में पंचायत घर के सामने बने जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। जलनिकासी के लिए लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी स्थिति जस कि तस बनी है। कोसली गांव के सरपंच मास्टर रामकिशन ने बताया कि सरकार इस समस्या पर 70 लाख रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र-- बारिश
रेवाड़ी-- 32 एमएम
बावल-- 56एमएम
जाटूसाना-- 103 एमएम
नाहड़-- 125 एमएम
कोसली-- 123एमएम
धारूहेड़ा-- 38.1एमएम
पाल्हावास-- 50एमएम
परखोत्मपुर-- 89एमएम
डहीना-- 97 एमएम
मनेठी-- 39 एमएम
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार की देर रात हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। अनाज मंडी के आसपास की सड़कों पर भी पानी लगा रहा जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में 75.21 एमएम बरसात हुई है। सबसे अधिक बारिश नाहड़ और कोसली क्षेत्र में हुई। नाहड़ में 125 और कोसली में 123 एमएम बारिश हुई।
कोसली में इस सीजन की सबसे अधिक बारिश बुधवार को दर्ज की गई है। कोसली गांव व शहर के लोगों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई। शहर के नाहड़ रोड पर मुख्य रोड पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव कोसली में मठ के सामने वाले रास्ते व पंचायत घर के सामने के रास्ते में गांव का बारिश का पानी जोहड़ ओवरफ्लो होकर आ गया। इसके चलते आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं ओर बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दिनों में पंचायत घर के सामने बने जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। जलनिकासी के लिए लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी स्थिति जस कि तस बनी है। कोसली गांव के सरपंच मास्टर रामकिशन ने बताया कि सरकार इस समस्या पर 70 लाख रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र
रेवाड़ी
बावल
जाटूसाना
नाहड़
कोसली
धारूहेड़ा
पाल्हावास
परखोत्मपुर
डहीना
मनेठी