{"_id":"66abe8b32db8ccfbbb019b24","slug":"there-should-not-be-any-waterlogging-situation-during-rains-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-207615-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान कहीं न हो जलभराव की स्थिति : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान कहीं न हो जलभराव की स्थिति : डीसी
Fri, 02 Aug 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बारिश के कारण पैदा होने वाली जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कहीं पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा।
डीसी ने कहा कि शहर में कोई भी नाला बिना सफाई के नहीं रहना चाहिए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित टीम अलर्ट रहे और फील्ड में जाकर संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करे। जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव न हो, इसके लिए मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में जलभराव की मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद, सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोक निर्माण विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को जल निकासी के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।