{"_id":"67cf2c661c87b5f7f9031b4c","slug":"theft-in-two-shops-and-a-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-216332-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो दुकानों और एक मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो दुकानों और एक मकान में चोरी
Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। माजरा में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। वहीं चोरों ने एक मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना खोल पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया।
चीताडूंगरा रोड पर परचून की दुकान चलाने वाले माजरा निवासी मुखत्यार सिंह ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह रात के समय दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर आया तो शटर का ताला गायब मिला। चोर उसकी दुकान से इन्वर्टर, बैट्री, बीडी-सिगरेट के पुड़े व काफी अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पड़ोस में पंक्चर की दुकान चलाने वाले सुरेश ने बताया कि उसकी दुकान से भी चोर ताला तोड़कर टायर व ट्यूब चोरी कर ले गए हैं। इसी दौरान माजरा निवासी ताराचंद ने बताया कि चोर उसके मकान से एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दो व्यक्ति चोरी करते हुए नजर आए, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।