{"_id":"68c30ef3361e1504990e6c8b","slug":"theft-in-showroom-100-meters-away-from-sp-office-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-225543-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में एसपी ऑफिस से 100 मीटर दूर शोरूम में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में एसपी ऑफिस से 100 मीटर दूर शोरूम में चोरी
विज्ञापन
बाइक से भागते सीसीटीवी में कैद हुए चोर
भिवाड़ी। गौरव पथ पर स्थित एक कूलिंग सिस्टम शोरूम से बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैटरी चोरी कर ली। यह शोरूम भिवाड़ी एसपी ऑफिस से मात्र 100 मीटर और यूआईटी थाने से 300 मीटर की दूरी पर है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बदमाश दुकान के आसपास रेकी करते और चोरी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
इस वारदात से दुकान मालिक और स्थानीय लोग गुस्से में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। दुकान मालिक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय उनका छोटा भाई दुकान पर मौजूद था। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और करीब 2 मिनट तक दुकान के बाहर रेकी की।
एक बदमाश बेसमेंट में स्थित गोदाम में भी गया लेकिन वहां वर्कर मिलने पर वापस लौट आया। दुकान के अंदर एक व्यक्ति के मौजूद होने के कारण बदमाश अंदर नहीं घुसे। इसके बाद उन्होंने बाहर रखी बैटरी उठाई और फरार हो गए।
विज्ञापन
जितेंद्र ने कहा कहा कि एसपी ऑफिस से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चोरी की घटना से चोरों के बुलंद हौसले साफ जाहिर होते हैं। भिवाड़ी में आए दिन सोसाइटी और दुकानों में चोरी हो रही है लेकिन पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही।