फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theft at CSC; attempted break-ins at two shops

Rewari News: सीएससी में चोरी, दो दुकानों में किया प्रयास

Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Theft at CSC; attempted break-ins at two shops
रेवाड़ी। जिले में सोमवार-मंगलवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। लिसाना गांव में चोरों ने एक सीएससी का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये और सामान समेट ले गए। गोकलगढ़ में भी दो दुकानों के ताले तोड़े लेकिन सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

गांव नयागांव निवासी मोनू राठी ने बताया कि उसने लिसाना में किराये पर दुकान ले रखी है, जहां वह सीएससी चलाते हैं। सोमवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच करने पर सीएससी से करीब 60 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान गायब मिला। मोनू ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन घटना के समय वे काम नहीं कर रहे थे। इससे चोरों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रात गोकलगढ़ में भी चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े। सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गोकलगढ़ में चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। लिसाना स्थित सीएससी में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed