{"_id":"6339e77f0ce49764df671ca0","slug":"the-youth-of-south-haryana-are-waiting-for-a-confirmed-recruitment-in-the-army-deependra-rewari-news-rtk6597604135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण हरियाणा के युवाओं को सेना में पक्की भर्ती का इंतजार - दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण हरियाणा के युवाओं को सेना में पक्की भर्ती का इंतजार - दीपेंद्र
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करत?
- फोटो : Rewari
कोसली। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि युवा आज भी अग्निपथ की बजाय सेना में पक्की भर्ती की मांग और इंतजार कर रहा है। सरकार के इस फैसले से हरियाणा खासतौर पर दक्षिण हरियाणा के युवा बेहद आहत हैं क्योंकि सरकार ने इन युवकों का सपना चकनाचूर कर दिया है।
उन्होंने आज कोसली क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कहा कि पिछले 3 सालों से पक्की भर्तियां नहीं होने से सेना में लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं। लाखों युवा पक्की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और लाखों बिना भर्ती ओवर-एज हो गए हैं लेकिन सरकार युवाओं के जज्बे की कद्र नहीं कर रही है।
दीपेंद्र ने कहा कि मौजूदा सरकार से नौजवान और किसान दोनों दुखी हैं। लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार ने शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ नारे की धज्जियां उड़ा दीं। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है तो किसान सरकारी अनदेखी का शिकार हो रहा है। खेत में मौसम की मार झेलने के बाद अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे किसानों को सरकार एमएसपी नहीं दे रही है। सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से प्राइवेट एजेंसियों द्वारा किसान के बाजरा, धान व अन्य फसलों को एमएसपी से कम रेट पर खरीदा जा रहा है। 2350 रुपये एमएसपी वाले बाजरे का रेट बमुश्किल 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल ही मिल रहा है। इसी तरह 2060 के रेट वाली धान भी 1700 से 1800 रुपये में पिट रही है। पिछले बाजरा सीजन में सरकार ने किसानों के नुकसान की भरपाई भावांतर योजना के तहत करने का ऐलान किया था। लेकिन ना पिछले सीजन में सरकार ने अपने वादे को निभाया और ना ही इस बार ऐसा किया जा रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को परेशान करना बंद करे और खराब हुई फसलों का मुआवजा और मंडियों में घोषित एमएसपी पर फसल की खरीद कराए। बुजुर्गों की काटी गई पेंशन फिर से बहाल हो। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार पहचान पत्र को हथियार बनाकर लगातार बुजुर्गों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है मगर हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर से सभी बुजुर्गों की पेंशन को बहाल कर दी जाएगी। उन्हें देश में सबसे ज्यादा 6000 रुपए प्रतिमाह सम्मान भत्ता दिया जाएगा। एससी/एसटी और ओबीसी छात्रों को भी देश में सबसे ज्यादा वजीफा दिया जाएगा ताकि वंचित वर्गों के बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें।