{"_id":"6a3ebf1d8ed7ffd7a608e7d2","slug":"the-youth-demanded-the-announcement-of-a-national-employment-policy-rewari-news-c-198-1-rew1001-240861-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवाओं ने राष्ट्रीय रोजगार नीति घोषित करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवाओं ने राष्ट्रीय रोजगार नीति घोषित करने की मांग की
Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर जानकारी देते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने किसान भवन के पास शिक्षित बेरोजगारों के साथ बैठक की। इसमें युवाओं ने सरकार से राष्ट्रीय रोजगार नीति घोषित करने की मांग की।
युवाओं ने एसएससी की तर्ज पर केंद्र और हरियाणा की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करने, भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध करने और ज्वाइनिंग की निश्चित समय-सीमा तय करने की मांग की। परीक्षा व इंटरव्यू के लिए बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में पूर्ण किराया छूट और निजी वाहन से आने-जाने पर टोल टैक्स में राहत देने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के लिए वर्ष में दो बार मुफ्त स्वास्थ्य जांच, खेल सुविधाओं का विस्तार तथा युवाओं के लिए जिम और खेल मैदान विकसित करने की आवश्यकता बताई। बैठक में अमेरिका की तर्ज पर शिक्षित बेरोजगारों को 20 हजार प्रतिमाह जॉब्लेस क्लेम देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।