{"_id":"66abe1991d3859f5a30f3d56","slug":"the-youth-came-from-creta-and-stole-the-fortuner-car-rewari-news-c-198-1-rew1001-207590-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्रेटा से आए और फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ले गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्रेटा से आए और फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ले गए युवक
Fri, 02 Aug 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 में बुधवार की रात क्रेटा कार से आए चोरी फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ले गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
सेक्टर-4 निवासी सतीश यादव ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 29 जुलाई को वह फरीदाबाद निवासी दोस्त रविंद्र अवाना की फॉर्च्यूनर कार लेकर आए थे। बीती रात उन्होंने फॉर्च्यूनर कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब सवा 4 बजे उनकी नींद खुली। तभी उन्हें कार स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। वह तत्काल नीचे उतरे लेकिन तब तक चोर फॉर्च्यूनर कार लेकर भाग चुके थे। उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें पूरी वारदात उसमें कैद हो गई। चोर पहले उनके घर के पास आए और कुछ देर तक रेकी की और फिर लौट गए। करीब आधे घंटे बाद दो युवक फिर घर के पास क्रेटा कार से आए। दोनों फॉर्च्यूनर कार के पास पहुंचे और शीशा तोड़कर कार का लॉक खोल लिया। इसके बाद बदमाश फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हो गए।
सतीश ने बताया कि इसकी सूचना तत्काल डायल-112 पर दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने घर से कार को बहुत धीमी गति से निकाला लेकिन इसके बाद जब गढ़ी बोलनी रोड पर लगे कैमरों की जांच की गई तो कार 100 से अधिक की स्पीड से भागती नजर आई। 12 मिनट में ही बदमाश शहर पार कर कार को राजस्थान की सीमा में ले गए। सतीश की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।