फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The vegetable market is causing traffic jams and affecting traffic.

Rewari News: सब्जी मंडी की वजह से लग रहा जाम, यातायात प्रभावित

Thu, 18 Dec 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The vegetable market is causing traffic jams and affecting traffic.
नंदरामपुर बास रोड के पास लगी सब्जी मंडी। संवाद
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सबसे व्यस्त नंदरामपुर बास रोड के निकट शाम के समय लगने वाली सब्जी मंडी के कारण हो रहे लगातार यातायात जाम के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सब्जी खरीदने आने वाले लोगों के वाहन, रेहड़ी-पटरी वाले और मालवाहक टेंपो सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं जिससे सड़क संकरी हो जाती है।
विज्ञापन

सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात और भी खराब हो जाते हैं। मंडी के कारण पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और वाहनों की आवाजाही अव्यवस्थित हो गई है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। हाल ही में सोमवार शाम करीब 7 बजे आजाद नगर कट पर एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्र भेजकर स्थायी समाधान की मांग की
गांव खरखड़ा निवासी प्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री हरियाणा, शहरी निकाय मंत्री हरियाणा, उपायुक्त रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के सचिव को पत्र भेजकर स्थायी समाधान की मांग की है। कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बास रोड से सब्जी मंडी को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। जब तक मंडी का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक रेहड़ी-पटरी व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई और व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल ट्रैफिक जाम का नहीं, बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा हुआ है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed