जोहड़ में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। गांव भूरियावास स्थित जोहड़ में मंगलवार की दोपहर नहाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
राजस्थान के जिला अलवर के गांव रामपुरा का रहने वाला 15 वर्षीय शंटी उर्फ बंटी गर्मियों की छुट्टियों में यहां गांव गुड़ियानी में अपनी बुआ के घर आया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शंटी गांव गुड़ियानी निवासी मुकेश के 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ भोलू और एक अन्य दोस्त के साथ पास के गांव भूरियावास के जोहड़ में नहाने के लिए निकल पड़ा। तीनों दोस्त जोहड़ के किनारे पर नहा रहे थे। इसी दौरान अभिषेक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की तरफ बह गया। अभिषेक को पानी में डूबता देख शंटी ने उसे बचाने के लिए जोहड़ में छलांग लगा दी, लेकिन वह उसे बचाने की बजाए खुद ही पानी में डूब गया। दोनों को पानी में डूबते देख तीसरे दोस्त ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान आसपास के कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को जोहड़ से खोजकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कोसली पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।
वर्जन
दुखद है घटना
कोसली डीएसपी विरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव भूरियावास में नहाते समय हुई दो मासूम बच्चों की मौत दुखद है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।