फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The team raided five places, four samples

टीम ने पांच जगह छापे मार लिए चार नमूने

Mon, 13 Jun 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The team raided five places, four samples
गर्मी के इस मौसम में खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट रोकने की दिशा में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है जिसका असर अब खान पान की चीजों की गुणवत्ता पर भी दिखाई देने लगा है। दुकानदार ग्राहकों से पैकेटबंद चीजों को खरीदने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें, शनिवार और सोमवार को फिर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच से अधिक जगहों पर छापे मारे और चार नमूने लेकर उन्हें मौके पर ही सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया। खास यह है कि इस बार देशी घी और मसालों के नमूने लिए गए हैं। शहर के कोनसीवास रोड पर एक कैंटीन और दो - तीन अन्य जगहों से देशी घी और मसालों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

धोखा होता है तो शिकायत करें
जिलेवासियों से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने यह अपील की है कि वे खाद्य एवं पेय पदार्थों की खरीद करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उसकी गुणवत्ता सही है। अगर किसी भी कदम पर ग्राहक को मिलावट महसूस हो कि उस वस्तु की जांच जरूर कराएं। दुकानदार से सामान खरीदते समय भुगतान डिजिटल करेंगे तो संबंधित दुकानदार से भुगतान लेने और देने का पक्का सबूत ग्राहक के पास होगा। उन्होंने कहा कि कई बार नामी कंपनियों के पैकेट बंद सामान में भी मिलावट सामने आती है। अगर किसी ग्राहक के साथ ऐसा धोखा होता है तो वह भी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लगातार जिलेवासियों को खाद्य सुरक्षा कानून को लेकर जागरूक कर रहे हैं। हाल में चार नमूने लिए गए हैं। बावल रोड की एक दुकान से खुले देशी घी का नमूना लिया गया जबकि कोनसीवास रोड स्थित एक कैंटीन से मसालों के नमूने लिए गए। जिले में मिलावट या ऐसे शक होने पर संबंधी चीज के नमूने लेने की मुहिम जारी है। जनता से अपील है कि वह इस काम में खाद्य सुरक्षा विभाग को अपना सहयोग दें। दुकानदारों से अपील है कि वे जनता के हित में मिलावट वाली चीजें नहीं बेचें।
- डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed