फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The team inspected Mazra's land for AIIMS

एम्स के लिए मेडिकल एजुकेशन रिसर्च की टीम ने जमीन का किया निरीक्षण

Tue, 18 May 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
The team inspected Mazra's land for AIIMS
रेवाड़ी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण को लेकर मंगलवार को मेडिकल एजुकेशन रिसर्च की टीम ने माजरा गांव में जमीन का निरीक्षण किया। मेडिकल एजुकेशन रिसर्च टीम के सदस्य संयुक्त निदेशक डॉ. राहुल चावला व एसडीओ राकेश शर्मा ने एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव के साथ बैठक कर कई पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 225 एकड़ जमीन एम्स के निर्माण के लिए उपयुक्त है। इससे पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. राहुल चावला व एसडीओ राकेश शर्मा ने नायब तहसीलदार मनेठी निशा के साथ माजरा की जमीन का अवलोकन किया। इसमें जमीन की उपलब्धता समेत अन्य बातों के बारे में जानकारी ली गई। बता दें कि एक अक्टूबर को केंद्रीय टीम में शामिल भारत सरकार में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एम्स नई दिल्ली डीके शर्मा, निदेशक पीएमएसएस नरेंद्र कुमार, सीनियर आर्किटेक्ट सीडीबी राजीव कनौजिया व एम्स राय बरेली एसई जीपी श्रीवास्तव ने एम्स निर्माण के लिए माजरा गांव की जमीन का अवलोकन किया था। इसके पहले रेवाड़ी जिले में एम्स बनवाने को लेकर लोगों ने काफी लंबा संघर्ष किया था। इसके बाद सरकार ने एम्स बनाने की स्वीकृत दे दी थी। बाद में जमीन की अड़चन के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका था। अब माजरा गांव में इसके लिए जमीन उपलब्ध कराया गया है। जमीन की उपलब्धता के बाद अब इसको लेकर आगे का कार्य बढ़ाया जा रहा है। रेवाड़ी में एम्स बनने ने दक्षिण हरियाणा समेत राजस्थान को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed