फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The story of Mahapuran will begin with a huge Kalash Yatra of 5100 Kalash.

Rewari News: महापुराण कथा का 5100 कलश की विशाल कलश यात्रा से होगा आगाज

Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
The story of Mahapuran will begin with a huge Kalash Yatra of 5100 Kalash.
रेवाड़ी। कोसली की नई अनाज मंडी में श्री शिव महापुराण कथा व सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग दर्शन महायज्ञ का आयोजन कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के संयोजन में किया जाएगा। महापुराण कथा का आगाज शनिवार को 5100 कलश की विशाल कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। शिव महापुराण कथा के साथ-साथ विशेष फलदायी 21 कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ से नौ दिनों तक कोसली क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आएगा। दो से दस मार्च तक राष्ट्रीय संत व श्रीधाम वृंदावन मथुरा के कथावाचक पंडित रामगोपाल महाराज के मुखारबिंद से होगा।
विज्ञापन


इस भव्य धार्मिक आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि दो मार्च को प्राचीन शिव मंदिर से प्रात: नौ बजे ब्रज की आकर्षक झांकियों के साथ 5100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए अनाज मंडी कथा स्थल तक पहुंचेगी। दो से दस मार्च तक प्रतिदिन 21 कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ प्रात: सात से एक बजे तक होगा। दोपहर एक से सायं चार बजे तक श्री शिव महापुराण कथा होगी। राष्ट्रीय संत व कथावाचक पंडित रामगोपाल महाराज अपने मुखारबिंद से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed