फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The state government will expand the scope of the Lado Lakshmi Yojana.

Rewari News: प्रदेश सरकार बढ़ाएगी लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा

Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The state government will expand the scope of the Lado Lakshmi Yojana.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सितंबर से 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ मिल सकेगा। अभी तक एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली महिलाएं ही इसके लिए पात्र थीं।
पात्रता सीमा बढ़ाए जाने से जिले में लाभार्थी महिलाओं की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार नए मानदंड लागू होने के बाद जिले में योजना से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या करीब एक लाख तक पहुंच सकती है। इससे मध्यम और कम आय वाले परिवारों की अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। यह राशि महिलाएं घर-गृहस्थी, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक जरूरतों पर खर्च कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता सीमा कम होने के कारण अब तक कई जरूरतमंद महिलाएं योजना के दायरे से बाहर थीं। आय सीमा बढ़ने के बाद ऐसी महिलाओं को भी योजना से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed