फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The sole objective is to strengthen the Congress party: Captain Ajay

मकसद सिर्फ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना : कैप्टन अजय

Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The sole objective is to strengthen the Congress party: Captain Ajay
बावल विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकालते पूर्व सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह साथ में कैप्टन अजय याद
बावल। पूर्व सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा गांव सुलखा से शुरू हुई और इसके बाद बेरवाल-बधराना, पुरसीका-राजियाका, गोलियाका, भांडोर, गुमीना व खोरी से होती हुई आगे बढ़ी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी यात्रा में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव बेटे चिरंजीव राव के साथ सद्भाव यात्रा में शामिल तो हुए परंतु अपने भाषण में दूसरे धड़े को भी साधने का प्रयास किया। इतना ही नहीं सद्भाव यात्रा के मंच पर एक साथ दिखने वाले बृजेंद्र सिंह व कैप्टन अजय यादव के भाषण में भी पार्टी की गुटबाजी पर विरोधाभास देखने को मिला। बृजेंद्र सिंह ने सद्भाव यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता का दावा किया।
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा उनका मकसद सिर्फ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस के झंडे और बैनर के नीचे जो भी मुझे बुलाएगा, मैं वहां जरूर जाउंगा। कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और कांग्रेस पार्टी के झंडे तले हमेशा खड़ा मिलूंगा। सद्भाव यात्रा के दौरान बावल विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसमर्थन यह स्पष्ट संकेत देता है कि प्रदेश की जनता भाजपा की नाकामियों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सरकार केवल कांग्रेस की बनाई गई योजनाओं के नाम बदलने में लगी
यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए मनरेगा मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल कांग्रेस द्वारा बनाई गई योजनाओं के नाम बदलने में लगी हुई है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा अगर मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ रख दिया गया है तो हमें नाम से कोई आपत्ति नहीं है भगवान राम का नाम है, अच्छी बात है लेकिन योजना को कमजोर मत करो। अगर सच में गरीबों का भला चाहते हो तो जी राम जी के नाम से एक नई योजना भी शुरू कर दो। मनरेगा से गरीब, मजदूर और किसानों को रोज़गार मिल रहा है, उसे बंद या कमजोर मत करो। कांग्रेस की बनाई योजनाओं के नाम बदलकर ही कब तक राजनीति करोगे।


इंसेट

जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान : बृजेंद्र सिंह
चौधरी बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट-चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों और सबूतों से सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। चौधरी बृजेंद्र सिंह ने कहा मैं जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख को समझ रहा हूं। गांव-गांव जिस तरह का प्यार, सम्मान और उत्साह मिल रहा है, उससे साफ है कि जनता बदलाव चाहती है। सद्भाव यात्रा का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed