फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The society meeting will be held on 9th at Dhanak Dharamshala in Jatusana

Rewari News: जाटूसाना की धानक धर्मशाला में 9 को होगी समाज की बैठक

Tue, 04 Nov 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The society meeting will be held on 9th at Dhanak Dharamshala in Jatusana
फोटो: 01रेवाड़ी। कुतुबपुर ​स्थित धानक धर्मशाला में आयोजित मीटिंग में उप​स्थित धानक समाज जिल
रेवाड़ी। कुतुबपुर स्थित धानक धर्मशाला में धानक समाज जिला रेवाड़ी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान वेदप्रकाश बनवाल की ओर से की गई। बैठक का संचालन दयाराम मोरवाल ने किया। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज की अगली बैठक 9 नवंबर को सुबह 10 बजे गांव जाटूसाना की धानक धर्मशाला में होगी।
विज्ञापन

इसमें समाज के उत्थान के लिए भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान समाज के लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवाओं के लिए जिला स्तर पर कोचिंग सेंटर की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियों के बारे में भी समाज को जागरूक किया जाएगा। मृत्यु भोज को बंद करने पर भी विचार किया जाएगा। इसी दिन धानक समाज की जाटूसाना ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुभाष सोलंकी, भूप सिंह खरेरा, विजय सिंह इंदौरा, दलीप डाबला, ओमप्रकाश डाबला, देशराज डाबला, धर्मपाल पूर्व सरपंच, रिटायर्ड प्रिंसिपल महेंद्र सिंह, रविप्रकाश इंदौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed