फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The secret of prosperity and success is hidden in happiness: Ajay

खुशहाली में छिपा है समृद्धि व सफलता का राज : अजय

Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The secret of prosperity and success is hidden in happiness: Ajay
फोटो: 09रेवाड़ी। पंबाजी धर्मशाला में आयोजित जाने सच्ची खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम में भाग ल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पटौदा ने कहा कि खुशहाली में समृद्धि और सफलता का राज छिपा है।

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार जलवा, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि भागदौड़ भरे जीवन में तनाव को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 मार्च 2013 को अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस मनाने का निर्णय लिया था। खुशहाल देशों की सूची में भारत को 136वें नंबर पर रखा गया है। भारत को खुशहाली में पहले स्थान पर लाने के लिए हमें मिलकर नये अवसर तलाशने होंगे। प्रधान अरुण गुप्ता, डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व सीएल सोनी ने कहा कि सबका कल्याण सनातन धर्म की मूल भावना है। निशा सीकरी, सुमित्रा जलवा व शशि जुनेजा ने कहा कि दूसरों का सहयोग करना जीवन में खुशियां लाने का सिद्धांत है। आपकी दी हुई खुशियां कई गुना होकर आपके पास लौटकर आती हैं। प्रदीप शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। पूर्वांशी, ओजस्वी, तन्वी व माहिरा ने कविता सुनाई। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, कपिल कपूर, प्रीति, सोनिया कपूर, पुरुषोत्तम नंदवानी, लक्ष्मी नारायण, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed