फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The second day of the NSS camp focused on social and awareness programs.

Rewari News: एनएसएस शिविर के दूसरे दिन सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का रहा जोर

Thu, 19 Mar 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The second day of the NSS camp focused on social and awareness programs.
धारूहेड़ा। खरखड़ा गांव में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। दिन की शुरूआत योगासन से हुई इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने आंबेडकर पार्क में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान रिटायर्ड वन अधिकारी कमल कुमार यादव ने जलवायु परिवर्तन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना आम बात है, पेड़ बचाना खास बात है। इसके बाद सड़क सुरक्षा विषय पर वक्तव्य आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने खरखड़ा गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली का समापन ग्राम सचिवालय में किया गया। शाम को सामूहिक खेलकूद के आयोजन के बाद स्वयंसेवकों ने अगले दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed