{"_id":"674cb5f6ac39817f2b08f674","slug":"the-road-from-dhawana-to-nimoth-will-cost-rs-90-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-212261-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धवाना से निमोठ तक सड़क मार्ग 90 लाख से होगा चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धवाना से निमोठ तक सड़क मार्ग 90 लाख से होगा चकाचक
विज्ञापन
गांव धवाना से निमोठ तक सड़क मार्ग। संवाद
विपिन कुमार
नांगलमूंदी। धवाना से गांव निमोठ तक सड़क मार्ग की दशा सुधारने के लिए स्पेशल रिपेयरिंग की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 90 लाख रुपये की राशि स्पेशल रिपेयरिंग पर खर्च की जाएगी। यह मार्ग डेढ़ से 2 किलोमीटर के आसपास का है। लंबे समय से मार्ग की हालत खराब है। जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। समय रहते इस मार्ग की दशा सुधारना काफी जरूरी था। नहीं तो आने वाले समय में गड्ढे और गहरे होने से हादसों का खतरा बढ़ सकता था। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने पहले ही स्पेशल रिपेयरिंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बजट के स्वीकृति के बाद टेंडर लगा दिया गया है। जैसे ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। स्पेशल रिपेयरिंग में यह फायदा होगा कि यह सड़क जल्दी खराब नहीं होगी और लंबे समय तक चलेगी। इससे बार-बार की रिपेयरिंग की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
मार्ग करीब 7 से 8 गांव को आपस में है जोड़ता
यह मार्ग करीब 7 से 8 गांव को आपस में जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर रोजाना आने जाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। इसी मार्ग से स्कूल बस व अन्य बड़ी गाड़ियां आती जाती हैं। मार्ग की स्पेशल रिपेयरिंग होने के बाद ग्रामीणों को काफी हद तक सहूलियत हो जाएगी। रिपेयरिंग के लिए मांग भी लंबे समय से की जा रही थी।
वर्जन
गांव धवाना से निमोठ सड़क मार्ग के लिए करीब 90 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्ग की स्पेशल रिपेयरिंग होगी।
विज्ञापन
-आदित्य देशवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।