फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The remaining crops were also ruined in the five-minute hailstorm

Rewari News: पांच मिनट की ओलावृष्टि में बची-कुची फसल भी खराब

Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The remaining crops were also ruined in the five-minute hailstorm
फोटो: 30रेवाड़ी। गांव बोहतवास में खेत में पड़े ओले। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एक पखवारे में दूसरी बार वीरवार की शाम पांच मिनट तक लगातार हुई ओलावृष्टि से बची-खुची सरसों व गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई। खेतों में पकी-पकाई फसल बिछ गई है। ओलावृष्टि से 80 से अधिक गांवों में फसल प्रभावित हुई है।
जिले में वीरवार को दिन में मौसम साफ था। कोसली क्षेत्र में अपराह्न 4 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पांच मिनट तक लगातार हुई बारिश से खेतों में पकी-पकाई गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई। कई किसानों ने फसल काट कर उसे खुले आसमान के नीचे रखा था जो ओलावृष्टि से भीग कर खराब हो गई। एक पखरवारे में दूसरी बार हुई ओलावृष्टि व बारिश ने एक बार फिर किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

जिले के कोसली, नाहड़, जाटूसाना, रोहड़ाई, डहीना, रेवाड़ी व धारूहेड़ा क्षेत्र के करीब 80 से ज्यादा गांवों में ओलावृष्टि से फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि हर बार फसल पकने के दिनों में मौसम खराब हो जाती है और ओलावृष्टि उनकी फसलों को बर्बाद कर देती है। किसानों को पिछली क्षतिग्रस्त फसलों का ही मुआवजा नहीं मिला है, ऐसे में फिर से उनकी फसल खराब हो गई। उन्होंने कर्ज लेकर खेतों में बिजाई की थी। सोचा था फसल बेचकर कर्ज उतार देंगे, लेकिन फिर उन पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। कहा कि फसल के भरोसे ही परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन अब किसान के लिए शादी विवाह करना भी किसान के लिए मुश्किल हो गया है। किसानों को अब सरकार से आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ओलावृष्टि व बारिश से ये गांव हुए प्रभावित
गांव कृष्ण नगर, सुरेहली, नेहरूगढ़, झाड़ौदा, बिसोहा, गुडियानी, बालधन कलां, टूमना, बव्वा, बहाला, नयागांव, गढ़ी, मुमताजपुर, भडंगी, बिसोहा, जाटूसाना, बहोतवास, भोंदू, लाला, रोहड़ाई, परखोत्तमपुर, मुसेपुर, बेरली, बालधन, खुशपुरा, नाहड़, कुहारड़, जुड्डी, झाल, भाकली, नठेड़ा, जाहिदपुर, भूरथला, बाबडाैली, मस्तापुर, टहना, दीपालपुर, नैनसुखपुरा, सुर्खपुर, उष्मापुर, पहराजवास, आलियाकी, जैतपुर-शेखपुर, मालियाकी, सुमा, कतोपुरी, चिल्हड़, मालपुरा कापड़ीवास व जोनियावास सहित जिले के 80 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं।
-
खराब फसल का जल्द मुआवजा दे सरकार : समय सिंह
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने वीरवार की शाम हुई ओलावृष्टि पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में पकी-पकाई फसल खराब हो गई है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि रेवाड़ी जिले का क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया जाए और विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों के नुकसान की भरपाई करवाई जाए। हमारी टीम ओलावृष्टि इलाकों में गई और देखा कि किसानों का 70 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

28 फरवरी को भी हुई थी ओलावृष्टि
जिले में 28 फरवरी की शाम भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी जिससे खोल व बावल क्षेत्र के करीब 60 गांव प्रभावित हुए थे। ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा था। एक सप्ताह के बाद खुले ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रविवार तक 11375 किसानों ने खराब फसल की जानकारी दी है, लेकिन इन किसानों का मुआवजा अभी तक नहीं आया है। अभी किसान चिंता से उबर भी नहीं पाए थे कि वीरवार को फिर हुई ओलावृष्टि ने किसानों को तबाह कर दिया है।


वर्जन
कोसली व नाहड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की सूचना मिली है। इससे कितने गांव प्रभावित हुए हैं और कितनी फसल खराब हुई है, निरीक्षण कर इसका पता किया जाएगा।- दीपक यादव, एसडीओ, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed