{"_id":"692de826c617f09316098d3a","slug":"the-proposed-express-highway-from-kapdiwas-to-sohna-via-bhiwadi-will-soon-be-connected-rewari-news-c-198-1-rew1001-229768-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कापडीवास से भिवाड़ी होते हुए सोहना तक प्रस्तावित एक्सप्रेस हाईवे की जल्द होगी कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कापडीवास से भिवाड़ी होते हुए सोहना तक प्रस्तावित एक्सप्रेस हाईवे की जल्द होगी कनेक्टिविटी
Tue, 02 Dec 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भिवाड़ी लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते।
भिवाड़ी। कापडीवास से भिवाड़ी होते हुए सोहना (हरियाणा) तक प्रस्तावित एक्सप्रेस हाईवे की कनेक्टिविटी को बहुत शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य जल्द आरंभ होगा। इससे भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा।
यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण व वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी। उन्होंने सोमवार को लघु उद्योग भारती अलवर क्षेत्र के प्रतिनिधियों को अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आमंत्रित किया और उसके बाद उन्हें लोकसभा भ्रमण कराया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सदन की कार्रवाई का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
लघु उद्योग भारती भिवाड़ी प्रथम के अध्यक्ष सरजीत यादव, सचिव सीए आरके गुप्ता तथा महिला इकाई की सचिव निशि पंडित सहित अन्य पदाधिकारी इस भ्रमण में शामिल हुए। लोकसभा दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री के संसदीय कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में भिवाड़ी व अलवर क्षेत्र के लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जिला उद्योग केंद्र खैरथल में खुशखेड़ा व टपूकड़ा की औद्योगिक इकाइयों के प्रस्तावित स्थानांतरण का मुद्दा उठाया और आग्रह किया कि ये इकाइयां भिवाड़ी में ही बनी रहें।
इस पर मंत्री ने राज्य सरकार से वार्ता कर शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से भिवाड़ी जिला अस्पताल में स्वीकृत 50 बेड ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया।