फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The procession of Hanuman's birth anniversary has become fragrant.

पुष्प वर्षा से सुगंधित हो उठी हनुमान की शोभायात्रा

Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The procession of Hanuman's birth anniversary has become fragrant.
हनुमान जन्मोत्सव पर गांव खलियावास में प्रभात फेरी निकालतीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की कुंड खंड की इकाई की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा फूलों की सुगंध से महक उठी। वहीं, बजरंग बली के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विपिन यादव व बजरंग दल सह जिला संयोजक सुमित शर्मा ने भगवा ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। संयोजक नीरज यादव द्वारा यात्रा का संचालन किया गया। शोभायात्रा भारत गैस एजेंसी पाडला से शुरू होकर कुंड मंडी से होते हुए नारनौल रोड हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य वक्ता परिषद के सह जिला मंत्री संजय गुप्ता ने बताया कि अगर हर ग्राम से लोग बजरंग दल की व्यायामशाला में आए और शाम को मंदिर में आकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरु कहलाएगा। इस तरह शिवाजी महाराज ने हिंदू साम्राज्य की स्थापना की उसी तरह हम संकल्प कर लें तो भारत से आतंकवाद का नामोनिशान व गोहत्या बंद हो जाएगी। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा का पाठ कर विजय घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल के कार्यकर्ता नवीन यादव, प्रवीण सेन, संदीप, कर्मपाल, यात्रिका यदुवंशी, नवीन हलवाई, केडी यादव, विकास माजरा, विविद, प्रमोद, अमर, बिट्टू लांबा, नीरज यादव व वीर भगत सिंह गौशाला करौली के संस्थापक सन्नी शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू परिषद की इकाई मातृशक्ति द्वारा ग्राम खलियावास में भी प्रभात फेरी कर भजन गाते हुए हनुमान जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम का समापन मातृशक्ति की सह जिला संयोजिका राधिका यादव ने हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर वह हनुमान जी की आरती व प्रसाद वितरण कर किया।
भंडारे का प्रसाद लेने के लिए उमड़े लोग
रेवाड़ी। रामपुरा में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। रामपुरा निवासी संदीप जांगिड़ ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन में गायक अनिल शर्मा व प्रवीण म्यूजिकल ग्रुप ने बालाजी के मनमोहक भजनों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ग्रामीण राजेंद्र (बिट्टू) शर्मा ने बताया कि रामपुरा स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में यादराम शर्मा व समस्त जांगिड़ परिवार की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 300 वर्ष पुराने मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करते है। उन्होंने बताया कि गांव पर बाबा की असीम कृपा है और ग्रामीणों की विशेष आस्था है।
उधर, श्री गोसाई जी मंदिर कुतुबपुर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने शिरकत की तथा उनके साथ एडवोकेट बलजीत यादव, अजय सिक्का, पूर्व पार्षद प्रमिला भार्गव व प्रदीप भार्गव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह हवन-यज्ञ के साथ की गई। उसके पश्चात कन्या पूजन कर मुख्यातिथि द्वारा विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओें ने प्रसाद ग्रहण किया।
चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि भंडारा लगाकर भगवान का प्रसाद वितरण करना एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे पुण्य के कार्य करते रहने चाहिए। इस मौके पर पंडित किशन चंद वशिष्ठ, संजीव वशिष्ठ, करण, विनायक, विंदु गुप्ता, विधि गुप्ता, मुकेश, विजय शर्मा, नितिन गुप्ता, संदीप डागर, सपना आदि मौजूद रहे। शहर की पंजाबी धर्मशाला में श्रीराम सत्संग भवन की आरे से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्संग भवन के रघुनंदन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव के साथ-साथ अनेक नेताओं ने शिरकत की। श्रीराम सत्संग भवन छिपटवाड़ा की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आज समापन किया गया। इसमें मंदिर के साथ आम लोगों ने पूरा सहयोग किया। मौके पर व्यवस्थापक रघुनंदन शर्मा, प्रधान रतनलाल शर्मा, उप-प्रधान पवन यादव, अतुल वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, गौरव वत्स, कबूल सिंह इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, राहुल मित्तल, जोगिंद्र व रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।
बजरंगबली के भजनों का किया गुणगान
रेवाड़ी। गांव मालपुरा में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आयोजन कर्ता जननायक जनता पार्टी के रेवाड़ी हलका अध्यक्ष सरपंच मलखान सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में भंडारे की शुरूआत उनके छोटे भाई स्वर्गीय ईश्वर सिंह ने की थी। उनकी परंपरा को निभाते हुए हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार की बाबा के जागरण में आगरा से ममता, दौसा से इकबाल, भरतपुर से जोगेंद्र बृजवासी और रेवाड़ी से कोमल जाखड़ आदि कलाकारों ने बजरंगबली के भजनों का गुणगान किया। शनिवार की सुबह हवन यज्ञ किया गया और कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करवाकर भंडारे की शुरूआत की गई। इस दौरान नीलकमल, एमटेक, बालाजी, जिंदल, एमएमटी, हीरो मोटो कॉर्प, डीजीएफसी, टीसीआई इत्यादि कंपनियों ने भी सहयोग दिया। जिनका समस्त ग्राम पंचायत ने उनका आभार जताया।
श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला रामसरोवर के शिव-हनुमान मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से प्रेम लखेरा, गोविंद अग्रवाल, अनिल मक्कड़, शेर सिंह यादव, दीपक डाटा, बंटी डाटा, हनी अग्रवाल, महेश, करमू अग्रवाल, बबलू बतरा, गर्वित डाटा आदि ने इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देने के लिए सभी शहरवासियों का आभार जताया। भजन कीर्तन और भंडारे में तीन दर्जन से अधिक सेवकों ने अपनी सेवाएं दी जबकि सैंकड़ों श्रद्घालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
तुर्कियावास रोड पर हनुमान मंदिर में हुआ हवन
रेवाड़ी। नगर के मोहल्ला छीपटवाड़ा के श्रीराम सत्संग भवन की ओर से रामगढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर में बड़े स्तर पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से भक्त यहां पहुंचे। उद्योगपति संजय गुप्ता ने कहा कि भगवान बजरंग बली सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं और कलियुग में भी उनकी शक्ति का कोई पार नहीं पा सका। कार्यक्रम में व्यवस्थापक रघुनंदन शर्मा, रतनलाल शर्मा, पवन यादव, अतुल वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, गौरव वत्स, कबूल सिंह इंस्पेक्टर, महीपाल सिंह, इंस्पेक्टर राहुल मित्तल, जोगिन्द्र और रामपाल आदि ने रचनात्मक सहयोग दिया। उधर आईजीयू मीरपुर के गेट नंबर दो पर भी बालाजी की जयंती पर भंडारा लगाया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्घालुओं ने बाबा को नमन करके उनका आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

नवज्योति स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
रेवाड़ी। पीथड़ावास स्थित नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालाजी जन्मोत्सव पर श्रीराम भक्त की पूजा-अर्चना के बाद चित्रकला, अनुपयोगी से उपयोगी चीजें बनाने की प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। चित्रांकन मुकाबले में नर्सरी से तीसरी तक के बच्चे जबकि कक्षा चौथी से नौवीं तक के बच्चे अनुपयोगी से उपयोगी चीजें बनाने और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल हुए। स्कूल निदेशक सत्यवीर यादव ने बताया कि बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में अपना सराहनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ताकि इन बच्चों का आयु अनुसार शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। स्कूल निदेशक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए इन्हें अपने जीवन में श्रीराम भक्त हनुमान से प्रेरणा लेते हुए सदा विनम्र और शांत रहने की सीख देते हुए हर मुसीबत का सामना बल और बुद्धि दोनों तरीकों से करने की सीख दी।

मालपुरा में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

मालपुरा में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed