{"_id":"68dec5bb5b03215e480826d5","slug":"the-police-team-patrolled-and-took-stock-of-the-security-rewari-news-c-198-1-rew1001-226737-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस टीम ने गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस टीम ने गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा
Fri, 03 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 18मोती चौक पर पैदल गस्त करते पुलिस टीम। संवाद
रेवाड़ी। त्योहार के मद्देनजर थाना प्रबंधकों व पुलिस चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों में पैदल गश्त कर जाच की। हर जगह पर पुलिस का पहरा नजर आया।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने बताया कि सभी प्रबंधक थाना व पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पीसीआर, राइडर और पैदल गश्त भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करें। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहनों पर नजर रखें।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व चौक चौराहों पर भी सिविल वर्दी में भी पुलिस टीमों की नियुक्त की गई है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति त्योहारों पर भीड़ भाड़ के समय ही घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते है, इसलिए अपने-2 थाना क्षेत्रों में आने वाले सभी नाके अलर्ट करें, ताकि किसी प्रकार की आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।