फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The participants of Rewari showed talent in the first phase of the State Level Children's Festival

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के पहले चरण में रेवाड़ी के प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The participants of Rewari showed talent in the first phase of the State Level Children's Festival
सोलो डांस में विजेता ग्रीतिका। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से फरीदाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के पहले चरण में जिले के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा और जिला स्तर पर विजेता बच्चों को 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में सम्मानित किया जाएगा। पहले चरण में सोलो डांस, समूह नृत्य, देश भक्ति गायन, फैन्सी ड्रेस, बेस्ट ड्रामेबाज, क्ले मॉडलिंग, हैंड राइटिंग, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

49 प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले के 49 प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था जिसमें एकल नृत्य द्वितीय वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल के अरमान ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रथम वर्ग में रोजलेंड इंटरनेशनल स्कूल की गितिका ने सांत्वना स्थान, समूह नृत्य प्रथम वर्ग में राज इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान व एकल गायन द्वितीय वर्ग में मानवी भारद्वाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं समूह गान द्वितीय वर्ग में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी ने प्रथम स्थान, बेस्ट ड्रामेबाज प्रथम वर्ग में राज इंटरनेशनल स्कूल के मौलिक ने प्रथम और बेस्ट ड्रामेबाज में ही अनेजा पब्लिक स्कूल के दक्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रेवाड़ी जिला का नाम रोशन किया। इसके साथ-साथ क्विज चतुर्थ वर्ग में आरपीएस स्कूल के अमन और मेघा सुल्तान ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर के दूसरा चरण पानीपत, तीसरा चरण हिसार व चौथा चरण कैथल में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed