फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The number of farmers started increasing in the dharna of Kheda border

खेड़ा बॉर्डर के धरने में बढ़ने लगी किसानों की संख्या

Thu, 01 Jul 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The number of farmers started increasing in the dharna of Kheda border
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का धरना 199वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने धरनास्थल पर करीब 5 लाख की लागत से स्थायी सभा स्थल बनाने का निर्णय लिया है। भीषण गर्मी व तपती धरती के बीच भी दूर-दूर के किसान यहां लौट रहे हैं। वीरवार को गंगानगर, सीकर व हनुमानगढ़ के किसान यहां पहुंचे। वहीं बावल चौरासी ने 7 जुलाई को ट्रैक्टर परेड के लिए भी जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि आंदोलनकारी किसानों को फिर से समर्थन मिलने लगा है। वीरवार को धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता रामकिशन महलावत ने कहा कि केंद्र सरकार की जिद के कारण किसानों का आंदोलन तेजी पकड़ रहा है। 44 डिग्री तापमान में किसान तपती दोपहरी में खुले आसमान के नीचे बैठे है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को बावल चौरासी का पूरा समर्थन है। आगामी सात जुलाई को चौरासी के किसान सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर परेड कर यह साबित कर देंगे कि वह कृषि कानून रद्द होने तक किसानों के साथ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

5 लाख की लागत से बनेगा स्थायी सभा स्थल
किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं पवन दुग्गल व अमराराम ने बताया कि बॉर्डर पर 5 लाख रुपये की लागत से स्थायी सभा स्थल का निर्माण कराया जाएगा। ताकि आंधी-बारिश की वजह से उन्हें कोई परेशानी न हो। स्थायी सभा स्थल को लेकर किसानों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली कूच करते समय हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के किसानों को दिल्ली-जयपुर स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। उसके बाद से राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के किसानों ने यहीं पर अपना पड़ाव डाल दिया है। इस अवसर पर रणजीत राजू, सुमेर जेलदार, सुमेर बनीपुर, ईश्वर महलावत, रण सिंह व अतर सिंह नेहरा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed