{"_id":"689cd13679be91d20e022335","slug":"the-newly-appointed-district-president-met-captain-ajay-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-224110-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैप्टन अजय यादव से मिले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैप्टन अजय यादव से मिले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास स्थान पहुंचकर मुलाकात करते जिला अध्यक्ष। स्रोत : प्र
रेवाड़ी। संगठन सर्जन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में रेवाड़ी से नियुक्त हुए जिला अध्यक्षों ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सुभाष चंद छावड़ी को ग्रामीण जिला अध्यक्ष और प्रवीण चौधरी को शहरी जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने नए अध्यक्षों को बधाई दी और उन्हें पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने और लोगों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ती रहेगी।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि हमारे नेता और राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार तो वोटों की चोरी करने में लगी हुई है। चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है और इस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। यादव ने बताया कि दूसरी तरफ अमेरिका भारत पर 50% तक टैरिफ ठोकते जा रहा है और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच हुए सीजफायर का श्रेय ले रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।