{"_id":"69c02e1f62b86ed1d700a9c8","slug":"the-municipal-council-is-unable-to-clear-the-garbage-heaps-yet-the-target-of-12500-points-in-the-cleanliness-survey-is-achieved-rewari-news-c-198-1-rew1001-235452-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव से बढ़ रही युवाओं में आक्रामकता: प्रो. रोशन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव से बढ़ रही युवाओं में आक्रामकता: प्रो. रोशन लाल
विज्ञापन
न
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की तरफ से युवा वर्ग में आक्रोश विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. रोशन लाल दहिया ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल, बेरोजगारी, सामाजिक दबाव और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण युवाओं में तनाव और आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल जीवनशैली ने युवाओं की मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला है, जिससे वे छोटी-छोटी बातों पर भी आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने युवाओं को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए मेडिटेशन, सकारात्मक सोच और आपसी संवाद को अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सतीश कुमार और रोहित कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। शोधार्थी पारुल और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।