{"_id":"68a8bd1e88b6d39fcd034964","slug":"the-mla-asked-to-replace-the-dilapidated-poles-the-sdo-said-i-am-bigger-than-the-sarpanch-he-should-talk-to-me-himself-rewari-news-c-198-1-rew1001-224524-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने जर्जर खंभे बदलवाने को कहा, एसडीओ बोले-मैं सरपंच से बड़ा, वो मेरे से खुद बात करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने जर्जर खंभे बदलवाने को कहा, एसडीओ बोले-मैं सरपंच से बड़ा, वो मेरे से खुद बात करें
विज्ञापन
कोसली विधायक अनिल यादव
कोसली। कोसली भाजपा विधायक अनिल यादव ने जर्जर खंभे बदलवाने के लिए बिजली निगम के एसडीओ उमेश से कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं सरपंच से बड़ा हूं, वो मेरे से खुद बात करें। इस पर विधायक ने एसडीओ के खिलाफ विशेषाधिकार समिति को शिकायत सौंपी है।
समिति ने बिजली निगम अधिकारियों से जवाब तलब किया है। बिजली निगम के पाल्हावास डिविजन में एसडीओ उमेश को फोन कर कहा था कि सुमाखेड़ा गांव में पोल टूटे हुए हैं और कुछ ट्रांसफॉर्मर के पोल झुके हुए हैं। इसलिए आप सरपंच से डिटेल लेकर उनका काम करवा दो।
आरोप है कि एसडीओ उमेश ने विधायक अनिल यादव को जवाब दिया कि मैं एसडीओ हूं, सरपंच से बात नहीं करूंगा। अगर कोई समस्या है तो सरपंच खुद बात कर लेगा। एसडीओ ने विधायक अनिल यादव के द्वारा बताया गया काम भी पूरा नहीं करवाया।
विज्ञापन
आरोप है कि एसडीओ ने फोन करके पीए से कहा कि वह परेशान करने की शिकायत देगा। हालांकि अभी तक एसडीओ की तरफ से कोई शिकायत अधिकारियों को नहीं सौंपी गई है।
सूमाखेड़ा के सरपंच रोहताश ने बताया कि विधायक को इलाके की समस्या बताई थी। पोल के बारे मे एसडीओ को भी जानकारी दी थी। उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया था। फिलहाल विधायक ने इस पूरे मामले को तथ्यों के साथ समिति को जानकारी दी है। यह पूरा मामला जून माह का है।
वर्जन:
एसडीओ बोले- ऐसी कोई नहीं हुई
एसडीओ उमेश यादव का कहना है कि गांव सूमाखेड़ा में आंधी आने से काफी पोल गिर गए थे। आगे से पोल मिल नहीं रहे थे। इस कारण कार्य में देरी होने से विधायक नाराज हो गए थे। बाद में पोल मिलते ही लाइन चालू करवा दी गई थी। उन पर लगे आरोपों पर कहा है कि इस प्रकार की कोई बात नहीं की थी।
वर्जन
विधायक बोले- गलत व्यवहार किया
बताने के बाद भी एसडीओ की ओर से समय पर काम नहीं किया गया। इसे लेकर कई बार बात भी की थी। गलत व्यवहार किया गया है। फिलहाल विशेषाधिकार समिति को शिकायत सौंपी है। -अनिल यादव, विधायक, कोसली