फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants looted 58 thousand cash by hitting a bottle in the head of the toll worker

बाइक सवार बदमाशों ने टोल कर्मी के सिर पर बोतल से वार कर 58 हजार की नकदी लूटी

Sun, 25 Jul 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted 58 thousand cash by hitting a bottle in the head of the toll worker
लूट की घटना के बाद टोल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Rewari
कोसली। कोसली क्षेत्र के कनीना रोड पर रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गांव गुजरीवासा के समीप टोल प्लाजा के कर्मचारी के सिर पर बोतल से वार कर करीब 58 हजार की नकदी सहित बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने कोसली-कनीना रोड पर टोल लगाया हुआ है। गांव भड़ंगी निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रवीन की ड्यूटी यहीं पर लगाई हुई है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण कैश बैंक में जमा नहीं हो सकता था। इसलिए वह करीब 58 हजार की नकदी एक थैले में डालकर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान गुजरीवास गांव के समीप एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर नकदी सहित थैला छीन लिया। शोर मचाने पर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। प्रवीन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की
पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की ओर से टीम का गठन किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश टोल प्लाजा से ही कर्मचारी के पीछे लगे हुए थे। कोसली थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed