{"_id":"63541c02b468cc212431fb8c","slug":"the-market-smiled-with-the-rain-of-money-on-dhanteras-rewari-news-rtk661606139","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर धनवर्षा से मुस्कुराया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर धनवर्षा से मुस्कुराया बाजार
विज्ञापन
बाजार में धनतेरस पर उमड़ी भारी भीड़। फोटो: विशाल जैमिनी
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। धनतेरस पर जिलेभर के बाजारों में शनिवार को खूब धनवर्षा हुई। इससे बाजार मुस्कुरा उठा। बाजारों में देर शाम तक लोग सामान खरीदने में लगे रहे। वहीं व्यवसायियों ने ग्राहकों की चाहत के अनुरूप आकर्षक ऑफर व अन्य सहूलियत दी। सर्राफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, रियल स्टेट, बर्तन, रेडिमेड में करीब 10 करोड़ का व्यापार हुआ। इसमें दो करोड़ रुपये के वाहन बेचे गए हैं। इससे व्यापारी काफी उत्साहित रहे।
धनतेरस पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे आकर्षक शामियाना लगा दिया गया था। ताकि खरीदारों को किसी तरह की परेशानी न हो। दोपहर तक बाजारों में हर लोग खरीदारी करते दिखाई दे रहे थे। ज्वैलरी की दुकानों पर विशेषकर महिलाएं व लड़कियां गहने-आभूषण खरीद रही थी। बहुत से लोगों ने चांदी के सिक्के खरीदें। यहीं हाल ऑटो मोबाइल शो रूम, इलेक्ट्रॉनिक, रियल स्टेट, बर्तन, रेडिमेड की दुकानों का रहा। दिनभर लोग अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदते देख गए। सुबह से शाम तक दुकानदारों को फुर्सत नहीं हुई। लोगों में दुपहिया वाहन खरीदारी के प्रति भी आकर्षण देखा गया। हालांकि इस बार धनतेरस दो दिन मनाई जा रही है।
सर्राफा व्यवसाय : गत वर्षों के मुकाबले कारोबार में 30 प्रतिशत की वृद्धि
जिले में दीपावली पर सोने-चांदी की खरीद होने से 2 से 3 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जगी है। शहर के सर्राफा व्यवसायी बताते हैं गत वर्षों की अपेक्षा कारोबार में कम से कम 30 प्रतिशत वृद्धि हुई है। तीन करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक चीजें बिकी जिले में दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय चरम पर रहता है। व्यवसायी बताते हैं पूरे साल की 40 प्रतिशत की बिक्री दीपावली पर ही होती है। इस बार केवल दीपावली सीजन पर करीब 3 करोड़ का कारोबार होने उम्मीद है। यही हाल मोबाइल मार्केट का है। मोबाइल विक्रेताओं की नजर में इस बार की 2 करोड़ रुपये का कारोबार अकेले दिवाली सीजन में तय है।
विज्ञापन
रेडिमेड कपड़ा : 4 करोड़ तक खरीद की उम्मीद
रेडिमेड व कपड़ा व्यवसायियों की नजर में इस बार 4 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। 2 करोड़ रुपये रेडिमेड एवं 2 करोड़ रुपये लेडिज व शूटिंग शर्टिंग शामिल हैं। कपड़े के व्यवसायी बताते हैं कि कारोबार में वृद्धि होने का कारण इसी महीने सबसे अधिक व्यापार होने की उम्मीद बनी है।
सबसे ज्यादा टू व्हीलर वाहन बिके
दीपावली सीजन में इस बार 5 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। विक्रेता बताते हैं कि दोपहिया वाहनों में नए-नए मॉडल आने से खरीदारों में उत्साह बना हुआ है। अकेले धनतेरस पर 2 करोड़ के वाहन बिके।
रोशनी से जगमगाया बाजार, बर्तन और आभूषण खरीदने उमड़े ग्राहक
धनतेरस पर लोगों ने बर्तन व आभूषणों की जमकर खरीदारी की। दीपावली सीजन को लेकर बाजार सज चुका है और हर तरफ से लुभावनी स्कीमों की बौछार भी रही है। कारोबारियों के लिए दो साल बाद ऐसा साल आया है। जब कोविड थमा है। इस बार दीपावली पर जहां सोना-चांदी एवं इलेक्ट्रोनिक एवं रेडिमेड के व्यवसाय में 20 से 30 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वहीं वाहनों की खरीद फरोख्त भी जोरों पर है। व्यापारी वर्ग की मानें तो जिले में धनतेरस पर अबकी बार करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।