फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The joy of Bhaiya Dooj turned into mourning, as the only brother of two sisters from Rewari died in a road accident.

Rewari News: भैया दूज की खुशियां मातम में बदली, रेवाड़ी निवासी दो बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The joy of Bhaiya Dooj turned into mourning, as the only brother of two sisters from Rewari died in a road accident.
बेरी(झज्जर)। गांव गुढ़ा के पास पिकअप और बाइक की बुधवार को आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। भैयादूज से एक दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो जाने पर परिवार में पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के गांव बाबड़ौली निवासी 47 वर्षीय हंसराज अपनी बाइक पर सवार होकर गांव गुढ़ा से गुजर रहा था तभी सामने से रोहतक की ओर से आ रही एक पिकअप से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार गलत दिशा से रोहतक की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

मृतक बीते दिन अपने घर से सोनीपत के गांव रूखी अपनी ससुराल के लिए जा रहा था। मृतक के ससुर ने बताया कि उसकी बेटी को एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा अपने नाना के पास सोनीपत के रूखी गांव में ही पढ़ाई करता है। उन्होंने बताया कि आज भाई दूज है और बेटे को घर लाने के लिए ही वह घर से बुधवार को निकला था और हादसा हो गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। वह बाइक से सोनीपत जिले के गांव रूखी अपनी ससुराल से बेटे को लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव गुढ़ा बाईपास पर पिकअप व बाइक की टक्कर में मृतक बाइक सवार व्यक्ति के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। -नीलम, जांच अधिकारी, दुजाना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed