फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The husband was sleeping at home, the wife hanged herself in the other room

Rewari News: घर पर सो रहा था पति, दूसरे कमरे में पत्नी ने लगाया फंदा

Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The husband was sleeping at home, the wife hanged herself in the other room
फोटो : 20मृतका सीमा।
रेवाड़ी। डूंगरवास में 34 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका महेंद्रगढ़ जिले के गांव नावदी की रहने वाली थी। पति रमेश ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 15 साल से गठिया के दर्द से पीड़ित थी। वो अक्सर कहती थी कि इस जिंदगी से तो मरना अच्छा है। गठिया का कई जगह इलाज भी कराया लेकिन उसे दर्द से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के अटेली थाना क्षेत्र के गांव नावदी निवासी रमेश का परिवार वर्तमान में डूंगरवास गांव में किराए पर रहता था। रमेश बावल की एक कंपनी में नौकरी करता है। 8 साल से डूंगरवास में ही किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। रमेश की पत्नी सीमा ने बुधवार को दोपहर में पंखे पर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

सीमा ने जिस समय फंदा लगाया, रमेश रात की ड्यूटी होने के कारण घर में ही सो रहा था। मृतका की 15 साल की बेटी और 13 साल का बेटा है। दोनों ही बच्चे स्कूल में गए थे। जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खोला गया। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा और मां को पंखे पर फंदे से लटका पाया। बच्चों ने तुरंत अपने पिता रमेश को जगाया। रमेश ने घटना को लेकर पुलिस को सूचित किया। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed