{"_id":"608d9e748ebc3e8db97d241b","slug":"the-heat-kept-scorching-during-the-day-and-the-darkness-increased-in-the-evening-rewari-news-rtk606830275","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में झुलसाती गर्मी तो शाम को अंधड़ ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में झुलसाती गर्मी तो शाम को अंधड़ ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी और उमस के चलते जनजीवन बेहाल होने लगा है। पिछले छह दिन से उमस के साथ दिन में तेज धूप झुलसाने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर मौसम गर्म रहा और शाम को तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली एवं बूंदाबांदी हुई।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। शनिवार को दिन निकलते ही पारा बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर होते दिन में भीषण गर्मी के साथ चली गरम हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तेज रफ्तार से गरम हवा चलने से अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर बाजारों में निकले। करीब शाम चार बजे के बाद आकाश में बादल छा जाने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शाम पांच बजे के धूलभरी आंधी शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलने से जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
अभी रहेगा गर्मी का सितम
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 6 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच में मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवाएं चलने व आंशिक बादल छाएंगे। 4 से 6 मई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।