Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The grand festival of Chhath begins with 'Nahay-Khay'; following 'Kharna' today, a 36-hour waterless fast will commence.

Rewari News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत होगा शुरू

Fri, 13 Nov 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The grand festival of Chhath begins with 'Nahay-Khay'; following 'Kharna' today, a 36-hour waterless fast will commence.
छठ पूजा की तैयारी करती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। सूर्योपासना के इस पर्व को लेकर रेवाड़ी, धारूहेड़ा और बावल में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह रहा। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना की। शुद्धता के साथ भोजन तैयार कर नहाय-खाय की परंपरा निभाई।
विज्ञापन

छठ के पहले दिन घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने रहे। अब शनिवार को खरना होगा, जिसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाएगी।
छठ पूजा को लेकर जिले में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। पूर्वांचल समाज के लोग पूजा स्थलों और घाटों की साफ-सफाई तथा सजावट में जुटे हुए हैं। रेवाड़ी शहर में विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम घाट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

धारूहेड़ा और बावल में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर भी चहल-पहल बढ़ गई है। श्रद्धालु बांस के सूप, दौरा, नारियल, गन्ना, केला और अन्य फल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल सेवा समिति के सदस्य अश्विनी ने बताया कि छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को खरना की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन व्रती सुबह से उपवास रखेंगे और शाम को स्नान के बाद भगवान सूर्य की पूजा करेंगे। इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मैया को अर्पित किया जाएगा। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगे। इस दौरान वे अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगे।

रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य
रविवार को छठ पूजा का मुख्य अनुष्ठान होगा। शाम को व्रती परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचेंगे और पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोलेंगे।


परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करते हैं पूजा
पंडित वेद प्रकाश ने बताया कि छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना की जाती है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस पर्व में स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। पूर्वांचल समाज के लोगों के लिए यह पर्व अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का भी विशेष अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed