{"_id":"69f6563dfec809fb930cde38","slug":"the-government-is-unaware-of-the-problems-of-the-common-people-ajay-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-237806-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आम जनता की परेशानियों से बेखबर : अजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आम जनता की परेशानियों से बेखबर : अजय सिंह
Sun, 03 May 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार आम जनता की परेशानियों से बेखबर है। अब आम आदमी की रसोई से लेकर हर छोटे-बड़े व्यापार पर दिखाई देगा, जिससे खाने-पीने की वस्तुएं और महंगी होंगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही देश को आगाह कर चुके थे कि चुनाव खत्म होने के बाद महंगाई तेजी से बढ़ेगी, और आज वही सच साबित हो रहा है। जनता से वोट लेने के बाद सरकार लगातार जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने आगे कहा कि गैस के दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की पूरी संभावना है, जिससे परिवहन खर्च बढ़ेगा और हर वस्तु की कीमत में इजाफा होगा।