{"_id":"67f80ca6c5edab768e089222","slug":"the-fragmented-photographs-were-sent-to-jind-for-disposal-rewari-news-c-17-roh1007-632459-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खंडित तस्वीरें निस्तारण के लिए जींद पहुंचाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खंडित तस्वीरें निस्तारण के लिए जींद पहुंचाईं
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
10सीटीके30 दिल्ली बाईपास स्थित नहरों के पुलों पर खंडित तस्वीरों को जींद के श्री गोविंद धामे
- फोटो : संवाद
Link Copied
सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम ने नवरात्र के दौरान तीन दिन विशेष अभियान चलाया। श्रद्धालुओं की ओर से सौंपी गई देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों, तस्वीरों, प्रतिमाओं आदि को टीम की ओर से उचित निस्तारण के लिए जींद जिले के एक धाम में ले जाया गया। यहां पर उचित विधिविधान व पूजा पाठ के साथ इनका निस्तारण किया जाता है। मिशन के मुख्य संरक्षक व जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि नवरात्र के समापन पर तीन दिन के विशेष अभियान के दौरान जो धार्मिक मूर्तियां, तस्वीर, प्रतिमाएं नहरों में प्रवाहित करने के लिए लाई गई थीं, मिशन के सदस्यों ने लोगों को समझाकर पानी में प्रवाहित करने से रोका।
विज्ञापन
अब उनके उचित निस्तारण के लिए जींद के श्री गोविंद धाम आध्यात्मिक केंद्र गतौली में सौंपा। धाम में प्रत्येक माह की पूर्णिमा के दिन इस आस्था के सामान का हवन यज्ञ के साथ शुद्धिकरण किया जाता है। कुछ सामान का अग्नि विसर्जन किया जाता है और प्रतिमाओं और मूर्तियों का चूरा करके ईंट बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल और वरिष्ठ सदस्य ईश्वर सिंह दलाल ने सभी लोगों से अपील की है कि इन नहरों का पानी ही हम सभी के घरों में पेयजल के रूप में पहुंचता है। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र नांदल, प्रीत सिंह अहलावत, साहब सिंह धामड़, अजय हुड्डा, रणबीर मलिक, रविंद्र मलिक माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।