फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The force of arms company employee robbed

हथियार के बल कंपनी कर्मचारी को लूटा

Wed, 17 Jun 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 17 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

रेवाड़ी। सोमवार रात शहर की धारूहेड़ा चुंगी के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी को हथियारों के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने कर्मी के साथ मारपीट भी की है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आजाद चौक के निकट रहने वाला प्रवीन बावल स्थित मुसासी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार रात प्रवीन ड्यूटी ऑफ करने के बाद धारूहेड़ा चुंगी पर बस से उतरा था। इसके बाद प्रवीन पैदल ही सर्कुलर रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की तथा उसका पर्स और मोबाइल लूट लिया। पर्स में एक हजार रुपये की नकदी थी। 

विज्ञापन

जल्द गिरफ्त में होंगे बदमाश: एसएचओ

सिटी एसएचओ रामकुंवार ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द ही बदमाशों को काबू भी कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed