{"_id":"681e51f1d8b5db94640c0a94","slug":"the-fob-built-between-the-civil-hospital-and-trauma-center-will-be-operational-in-july-rewari-news-c-198-1-rew1003-219208-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर के बीच बना एफओबी जुलाई में होगा चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर के बीच बना एफओबी जुलाई में होगा चालू
Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 3रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर के बीच बने फुटओवर ब्रिजसे उतरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर नागरिक अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर के बीच फुटओवर ब्रिज में लिफ्ट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लिफ्ट लगने के बाद 15 जुलाई तक फुटओवर ब्रिज को चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीज को नागरिक अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी।
नागरिक अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर के बीच फुटओवर ब्रिज का कार्य फरवरी 2023 में शुरू हुआ था। इस कार्य को मई-2023 में पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से एफओबी कार्य तय समय में पूरा नहीं किया जा सका। बजट के अभाव में फुटओवरब्रिज में लिफ्ट लगाने का कार्य बीच में बंद हो गया था। अब लिफ्ट के लिए 32.31 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। टेंडर के बाद लिफ्ट लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। एफओबी का कार्य पूरा हो चुका है। ट्राॅमा सेंटर से नागरिक अस्पताल तक लोग पैदल आवागमन करने लगे हैं लेकिन लिफ्ट तैयार नहीं होने के कारण अभी भी मरीजों को सर्कुलर रोड से स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद लिफ्ट लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है।
संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में फुट ओवरब्रिज चालू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों और दिव्यांगों को सुविधा होगी। एफओबी पर ट्राॅमा सेंटर और नागरिक अस्पताल की तरफ दो-दो लिपट लगनी है। एक लिफ्ट में स्ट्रेचर से मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा जबकि दूसरी लिफ्ट दिव्यांगों व अन्य मरीजों के लिए होगी। 2019 में फुट ओवरब्रिज को मंजूरी मिली थी। कार्य शुरू होने पर 6 साल बाद इसका निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिली। नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के बीच सर्कुलर रोड है। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद मरीजों को भर्ती करने के लिए नागरिक अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ता है। वहीं मौत होने पर मरीज का शव ट्राॅमा सेंटर से अस्पताल ले जाया जाता है। ऐसे में लिफ्ट नहीं लगने से परेशानी होती है।
विज्ञापन
2015 में एफओबी का रखा गया था प्रस्ताव
वर्ष 2015 में नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के बीच फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और तत्कालीन रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने इसे अमलीजामा पहनाने का प्रयास शुरू कर दिया था। मंजूरी मिलने के बाद ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई।
वर्जन
नागरिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाले एफओबी में लिफ्ट लगाने का कार्य 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इसकी रिपोर्ट डीसी को दी गई है। इसके बाद फुट ओवरब्रिज को चालू कर दिया जाएगा। -रवि लाडवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, इलेक्ट्रिक विंग रेवाड़ी।