फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The first consignment of books arrived 15 days after the start of the session.

Rewari News: सत्र शुरू होने के 15 दिन बाद पहुंची पहली किताबों की खेप

Wed, 15 Apr 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The first consignment of books arrived 15 days after the start of the session.
कांन्हडवास के प्राथमिक विद्यालय में किताबें मिलने के बाद खुश नजर आए विद्यार्थी। संवाद
- जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक करीब 40 हजार विद्यार्थी हैं पंजीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। जिले में सत्र शुरू होने के 15 दिन बाद पहली किताबों की खेप पहुंची है। राजकीय विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से पहली खेप में लगभग 50 प्रतिशत किताबें भेजी जा चुकी हैं जिन्हें तेजी से संबंधित विद्यालयों तक भेजा जा रहा है।
शिक्षा विभाग के मुताबिक अभी कुछ विद्यालयों में सभी कक्षाओं की किताबें पूरी तरह नहीं पहुंच सकी हैं लेकिन वितरण प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि अप्रैल माह के अंत तक सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की सभी किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक करीब 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें कक्षा छठी से आठवीं तक लगभग 14 हजार 700 विद्यार्थी तथा कक्षा पहली से पांचवीं तक करीब 20 हजार 680 विद्यार्थी शामिल हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे किताबों की आपूर्ति हो रही है उन्हें तुरंत स्कूलों तक पहुंचाया जा रहा है ताकि नया शैक्षणिक सत्र सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पुस्तकों का किया जा रहा वितरण
पहली कक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी और गणित की पुस्तकें हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में शामिल हैं। दूसरी कक्षा के लिए भी हिंदी, अंग्रेजी और गणित की किताबें दी जा रही हैं। तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और ईवीएस विषय की पुस्तकें शामिल हैं।
छठी कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत, संगीत और होम साइंस की किताबें दी जा रही हैं। सातवीं कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, पंजाबी और संस्कृत विषय शामिल हैं। आठवीं कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, ड्राइंग, होम साइंस और पंजाबी विषय की पुस्तकें शामिल हैं।


निदेशालय की ओर से विद्यालयों में किताबें भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी विद्यालयों में सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध करवा दी जाएंगी जिससे शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।
-प्रदीप दहिया, डीईईओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed